ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीरपाड़ा चाय बागान में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

जिले के बीरपाड़ा चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। गुरुवार सुबह श्रमिकों ने तेंदुए को चाय बागान के सेक्शन नंबर- 22 में लगाए गए पिंजरे में बंद देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को उसे बरामद किया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बावजूद चाय बागान के निवासी डरे सहमे है।

दरअसल, 10 जनवरी को चाय बागान के सेक्शन नंबर-14 से नौ वर्षीय प्रतीक्षा उरांव नामक एक बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग के मदारीहाट रेंज ने सेक्शन नंबर-14 में पिंजरा लगाया था। बाद में पिंजरे को सेक्शन नंबर- 22 में स्थानांतरित कर दिया गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अब भी कई तेंदुआ है। जिस वजह से हमेशा उन लोगों को तेंदुए के हमले का डर समाया रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *