ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धार: बोवनी करने गए किसान पर तेंदुए का हमला, पति-पत्नी घायल

धार जिले के राजगढ़ में तेंदुए के हमले से किसान दंपत्ती के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह किसान दंपत्ती बोवनी के लिए खेत जा रहे थे। इस बीच जंगल क्षेत्र होने के कारण घात लगाकर शिकार की तलाश में बैठे तेंदुए ने किसान दंपत्ती पर अचानक हमला कर दिया। इस कारण किसान दंपत्ती को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायलों को सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां पर दोनों का इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चौबारा मे ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि बनसिंह ग्रेवाल के अनुसार चौबारा निवासी कुंवरसिंह और पत्नी मन्नीबाई दो बैलों को लेकर खेत पर बोवनी करने गए थे। बोवनी प्रारंभ ही कर रहे थे कि जंगल के रास्ते एक तेंदुए ने पत्नी पर हमला करते हुए पंजा मारा। जिससे वह बेलो के पास जाकर गिर गई। यह देख मन्नीबाई के पति ने लठ्ठ एवं पत्थर से तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुए ने उनके सिर पर हमला किया। उससे बचने के लिए कुंवरसिंह ने हाथ मारने की कोशिश की तो तेंदुए ने उनका हाथ पकड़ लिया।

इस संघर्ष में कुंवर सिंह ने हार नहीं मानी और खुद को बचाने की पुरजोर प्रयास किया इस बीच हुए सो शराबी के चलते आसपास के ग्रामीण भी दौड़कर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने कुंवर सिंह एवं उसकी पत्नी का उपचार किया। उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

इधर घटना को लेकर वन विभाग के डिप्टी रेंजर विक्रम निनामा ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दंपत्ती पर तेंदुए ने हमला किया है या किसी अन्य जीव ने, वन्य जीव को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *