October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवक की गोली मारकर हत्या

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाटोली जमुवारी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने प्रदुमन यादव (30) की हत्या गोली मारकर कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि अपराधियों ने युवक की हत्या क्यों की इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

मृतक के पिता सहंगू यादव ने बताया कि रात वे लोग अपने घर में थे। एक रिश्तेदार का फोन आया था और घर के लोग उनसे बात कर रहे थे। प्रदुमन भी फोन लेकर उनसे बात करने लगा और टहलते टहलते घर से बाहर निकल गया। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। घर के लोग दौड़कर बाहर निकले तो देखा कि प्रदुमन जमीन पर गिरकर छटपटा रहा है। अंधेरा होने के कारण कुछ पता ही नहीं चल पा रहा था। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों के भागने की आवाज भी सुनाई पड़ी। जब तक कुछ समझ पाते तब तक प्रदुमन की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि प्रदुमन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह वन विभाग में छोटा-मोटा काम करता था। इसके अलावा टेंपो भी चलता था।

इधर इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का अनुसंधान करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.