ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सैलानियों के लिए खुला लखनिया दरी जल प्रपात

अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौता ग्रामसभा स्थित पर्यटक स्थल लखनिया दरी पर सैलानियों के आने को लेकर लगे प्रतिबंध को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर पर चुनार एसडीएम नवनीत सहारा ने हटा दिया।

प्राकृतिक छटाओं से परिपूर्ण प्रसिद्ध जलप्रपात लखनिया दरी को सैलानियों के लिए खोल दिया गया। पिछले वर्ष सितंबर में यहां डूबने से कई सैलानियों की हुई मौत हो गई थी। इसके बाद इस जल प्रपात को सैलानियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। बारिश का मौसम शुरू होते ही इसे खोलने की मांग उठने लगी थी।

एसडीएम चुनार ने बताया कि पास ही स्थित चूना दरी जलप्रपात अभी भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर लखनिया दरी जलप्रपात को खोला जा रहा है। यहां पर सैलानियों के लिए साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पांच रुपये का प्रवेश शुल्क लगाया गया है। यह शुल्क व्यस्कों के लिए है। बच्चों को इससे छूट है।

उन्होंने कहा कि लखनिया दरी पर मांस और मदिरा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध तोड़ने पर प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। साथ ही उसके दोबारा यहां आने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। लखानिया दरी जल प्रपात पर महिलाओं के लिए एक सुलभ शौचालय बनवाने की बात भी एसडीएम ने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *