ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केविवि के तीन विद्यार्थियों को ईएसएएफ स्माल फाइनेंस बैंक में मिली नियुक्ति

 महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंध विज्ञान विभाग से उत्तीर्ण तीन विद्यार्थियों को ईएसएएफ स्माल फाइनेंस बैंक कंपनी में नियुक्ति मिली है। इनमें अंकित कुमार मिश्रा, सोनू कुमार व अंकुश कुमार पांडेय शामिल हैं। सभी कार्यकारी प्रशिक्षण के पद पर कार्य करेंगे। कंपनी ने तीनों विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया है। जल्द कंपनी द्वारा तीनों विद्यार्थियों का कार्य स्थल की घोषणा की जाएगी।

केविवि प्रबंध विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. पवनेश कुमार ने बताया कि तीनों विद्यार्थी प्रबंध विज्ञान विभाग से सत्र 2022-24 बैच के पासआउट हैं। तीनों विद्यार्थियों को कंपनी ने नियुक्ति पत्र सौंप दिया है। सप्ताहभर में कार्य स्थल की भी घोषणा कर दी जाएगी। कंपनी में तीनों विद्यार्थियों का सालाना पैकेज 4.25 लाख रूपए होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मिली सफलता को शिक्षकों एवम विद्यार्थियों की संयुक्त मेहनत का परिणाम बताया।

उन्होने बताया कि ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक एक भारतीय लघु वित्त बैंक है, जिसका मुख्यालय त्रिशूर (केरल) में है। यह बैंक बैंकिंग सुविधाओं से वंचित लोगों को बैंकिंग सेवाएं और छोटे ऋण प्रदान करता है। प्लेसमेंट कोर्डिनेटर डॉ सपना ने बताया कि पिछले तीन वर्षो में प्रबंध विज्ञान विभाग से सौ से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नियुक्ति मिली है।

विद्यार्थियों की सफलता पर विवि परिवार में खुशी व्याप्त है। प्रबंध विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ. सपना,अरूण कुमार, डॉ. अलका ललहाल, प्रो. शिशिर मिश्रा, डॉ. कमलेश कुमार ने तीनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *