ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसान कामगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नंबरदार भाजपा में शामिल

किसान कामगार संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। रुड़की में गणेशपुर स्थित अपने आवास पर भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही सच्ची किसान हितैषी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं लागू की गई है, जिससे भारतीय किसान लाभान्वित हो रहे हैं, वहीं गरीब एवं निर्धन लोगों के लिए भी अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी तथा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह रावत, भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी, चेयरमैन प्रदीप चौधरी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी व भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजय होकर जनपद में पार्टी का परचम लहराएंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता संजय पाल, मंजू रावत, सोम सिंह, विशाल कुमार, युवा भाजपा नेता अमित प्रजापति, राजेश कश्यप, लाल सिंह, शेष राज, सरस्वती रावत, मंजू रावत, मितूशी व इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *