ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खुशबू तिर्की ने राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

एसजीएफआई की कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड की खुशबू तिर्की ने सिल्वर मेडल जीता। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में खुशबू तिर्की ने खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया, जहां वो हरियाणा के खिलाड़ी से 3-1 से हार गई।

खुशबू के रजत जितने पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन ए सोरेंग, झारखंड कुश्ती संघ के रजनीश, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के एम मोदस्सर, समीर कुमार, उमेश दास, प्रभात रंजन तिवारी, विद्या कुमारी, मो जावेद अंसारी, कलावती कुमारी, शंकर पाल, जगजीत सिंह, चन्द्रदेव सिंह एवं जितेंद्र कच्छप सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने खुशबू एवं उनके कोच को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *