• July 27, 2024

Karnataka : ”एक हिंदू लड़की के बदले 10 मुस्लिम लड़कियां फंसाएं, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे” – श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक

 Karnataka : ”एक हिंदू लड़की के बदले 10 मुस्लिम लड़कियां फंसाएं, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे” – श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक

नेशनल डेस्क : कर्नाटक में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने लव जिहाद के मुद्दे पर बोलते हुए विवादित बयान दिया है। दरअसल, शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर कर्नाटक के बागलकोट में एक भव्य मंदिर का आयोजन किया गया था। जिसमें कार्यक्रम में शामिल हुए युवाओं को सम्बोधित करते हुए श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने लव जिहाद के मुद्दे पर बोलते हुए विवादित बयान देते हुए कहा कि, ”लव जिहाद को रोकने के लिए मुस्लिम लड़कियों को प्यार में फंसाए और ऐसा करने वाले लोगों की नौकरी और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी श्रीराम सेना उठाएगी” प्रमोद मुतालिक इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सम्बोधन के दौरान कही ये बातें …..

1. अपनी रक्षा के लिए घर में तलवार रखें: वीडियो में प्रमोद कन्नड़ में कह रहे हैं- हमारी लड़कियों को ठग कर लव जिहाद को अंजाम दिया जा रहा है। अगर वे हमारी एक लड़की से शादी करते हैं, तो हिंदू युवक उनकी 10 लड़कियों को फंसाएं। ऐसा करने वालों की नौकरी और सुरक्षा की जिम्मेदारी श्रीराम सेना उठाएगी। हमारी परंपराओं में अपनी रक्षा के लिए हर किसी के घर तलवार होनी चाहिए। अगर पुलिस पूछे तो कहना मां दुर्गा के हाथ में भी तलवार है।

2. गो-हत्यारों से कोई समझौता नहीं- मुतालिक: प्रमोद ने यह भी कहा कि हमारे त्योहार आते हैं तो पुलिस कहती है डीजे मत चलाओ। क्या उनकी मस्जिदों से स्पीकर हटवाए। हमें गो माता को बचाने के लिए किसी से समझौता करने की जरूरत नहीं। राज्य में धर्मांतरण निषेध अधिनियम लागू है, लेकिन धर्मांतरण बंद नहीं हुआ है।

3. करकला से चुनाव लड़कर मैं मोदी विचारधारा लाऊंगा: प्रमोद ने कहा, “करकला में मेरा मुकाबला बीजेपी के खिलाफ नहीं है। मेरा संघर्ष उन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है, जिन्होंने हिंदू विचारधारा को खराब किया है। हमारे आदर्श नरेंद्र मोदी हैं। मैं करकला में उनकी विचारधारा को सामने लाने के लिए आया हूं।”

4. हिंदुत्व पर बोला तो अपने लोगों से लड़ना पड़ा: मुतालिक ने कहा कि अब तक उनके खिलाफ 109 मामले दर्ज किए गए जा चुके हैं। ज्यादातर भाजपा शासन में हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि हिंदुत्व पर अपनी बात रखने के लिए उन्हें अपने ही लोगों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े :- UP Budget 2023 : सत्र शुरू होने से पहले सपा ने यूपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जमकर की नारे बाजी, योगी ने दी ये नसीहत

कैसे हुई थी श्रीराम सेना की शुरुआत

प्रमोद मुतालिक श्रीराम सेना की मूल संस्था राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख हैं। साल 2004 में ये बजरंग दल से जुड़े थे। जिसके बाद बजरंग दल से निष्काषित होने के बाद इन्होने शिवसेना की कर्नाटक इकाई का गठन किया। इसके बाद बेलगाम सीमा विवाद के चलते इन्होने शिवसेना को छोड़ श्रीराम सेना का गठन किया।

पहले भी रहा है विवादों से नाता

सबसे पहले मैंगलोर के पब में हुए हमले में मुतालिक नाम सामने आया था। इसके बाद मुतालिक के खिलाफ अलग-अलग तकरीबन 45 केस दर्ज किये गए है। भड़काऊ भाषण के चलते कई बार मुतालिक की गिरफ्तारी की गयी है। 2010 में मुतालिक को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा था। दरअसल, 2010 में मुतालिक वैलेंटाइन डे का विरोध करने बेंगलुरु की सड़कों पर उतरे, लेकिन यह उनको भारी पड गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके मुंह पर सरेआम कालिख पोत दी थी।

 

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *