ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीएम पर CM बघेल का हमला, कहा- कर्नाटक में हार की जिम्मेदारी लें मोदी

Karnataka Election: कर्नाटक में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने बोम्मई के बयान पर पीएम मोदी को लेकर तंज कसा है | बघेल ने कहा कि पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे में लड़े है, अपनी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रहे हैं, कम से कम हारने के बाद सच बोलना चाहिए, हार की जिम्मेदारी मोदी जी को लेनी चाहिए।

गौरतलब है कि कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह विधानसभा चुनावों में भाजपा की पराजय की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं , भाजपा ने वाले दिनों में एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कार्य करेगी। बोम्मई ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि कर्नाटक की जनता के जनादेश को स्वीकार करता हूं, मैं राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी की इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं, हार के लिए किसी और की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगा BJD- नवीन पटनायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *