शाहजहांपुर: लोहे की रॉड से हमला करने दौड़ा बेटा, पिता ने उठाई बंदूक और मार दी गोली, मौके पर मौत

जैसे ही बेटे हर्षवर्धन ने अपने पिता ओमकार को रॉड से मारने की कोशिश की. पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसको गोली मार दी. गोली लगने के बाद हर्षवर्धन लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यूपी के शाहजहांपुर में 65 वर्षीय एक पिता ने लाइसेंसी बंदूक से अपने 32 साल बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे पिता-बेटे के बीच में आपसी विवाद बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मौके से हत्या में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

दरअसल, घटना तिलहर कस्बे के निजाम गंज इलाके की है. बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले 32 साल के हर्षवर्धन का अक्सर अपने परिवार में विवाद हुआ करता था. आज हर्षवर्धन और उसके पिता ओमकार के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसपर हर्षवर्धन ने पिता को मारने के लिए लोहे की रॉड उठा ली.

लेकिन जैसे ही उसने अपने पिता को रॉड मारने की कोशिश की. उससे पहले ही पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्षवर्धन को गोली मार दी. गोली लगने के बाद हर्षवर्धन सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *