ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीएमके संसदीय दल का नेता बनीं कनिमोझी

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने थूथुकुडी सीट से सांसद कनिमोझी को दोनों सदनों में पार्टी का संसदीय दल का नेता घोषित किया। साथ ही टीआर बालू को लोकसभा और तिरुचि शिवा को राज्यसभा में पार्टी का नेता घोषित किया गया है।

कनिमोझी दो बार थूथुकुडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई हैं। हाल ही में संपन्न चुनाव में उन्होंने अन्नाद्रमुक उम्मीदवार शिवसामी वेलुमणि को 3,92,738 वोटों के बड़े अंतर से हराया। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से 3,47,209 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

डीएमके सांसद दयानिधि मारन को लोकसभा के उप नेता और सांसद एम संमुगम को राज्यसभा के उप नेता घोषित किया गया है। जबकि सांसद ए राजा लोकसभा में डीएमके के सचेतक होंगे और सांसद पी विल्सन राज्यसभा के पार्टी सचेतक होंगे। इसके अलावा, सांसद एस जगतरक्षकन लोकसभा और राज्यसभा दोनों के लिए डीएमके संसदीय कोषाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *