ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कन्हैयालाल हत्याकांड : मुख्य गवाह राजकुमार के घर पहुंचे सांसद, दी आर्थिक सहायता

उदयपुर, 9 जुलाई। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत मंगलवार सुबह कन्हैयालाल हत्याकांड में मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा के घर पहुंचे। वहां उन्होंने राजकुमार की कुशलक्षेम पूछी व उनके परिजनों से बातचीत की। इस दौरान सांसद ने राजकुमार की पत्नी पुष्पा देवी को 51 हजार रुपए की नकद सहायता राशि भेंट की।
सांसद मन्नालाल रावत सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के साथ सुबह करीब 8 बजे बाबेलों की सेहरी रावजी का हाटा स्थित राजकुमार शर्मा के निवास पहुंचे। पार्षद देवेंद्र साहू भी इस दौरान उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इसी 11 जुलाई को राजकुमार की बेटी का विवाह भी है। मन्नालाल रावत व रवींद्र श्रीमाली ने विवाह समारोह की तैयारियों के बारे में चर्चा की। पुष्पादेवी ने बताया कि विवाह की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और आज ही गणपति स्थापना है। सांसद ने कहा कि यह तो शुभ दिन है, इसलिए गुड़ खिलाइये। इस पर पुष्पा देवी ने सभी का मुंह मीठा कराया।
पुष्पादेवी ने कहा कि जिस मौके पर आपने सहायता की है वह हम हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने निमंत्रण पत्रिका देकर सांसद मन्नालाल रावत व रवींद्र श्रीमाली को विवाह समारोह में आने का निमंत्रण दिया।
इस मौके पर पार्षद देवेंद्र साहू ने राजकुमार शर्मा व एक अन्य गवाह के पुत्र को भी सरकारी नौकरी दिलवाने का आग्रह किया जिस पर सांसद मन्नालाल रावत व रवीेंद्र श्रीमाली ने पूरा प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजकुमार के परिवार के अन्य सदस्य तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *