ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनसीसी कैडेट्स ने प्रकृति के नजारों सहित अध्यात्म का लिया अनुभव

हिम ट्रैक के सातवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने धर्मशाला ओ आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर प्रकृति और अध्यात्म का अनुभव लिया। ट्रैक के सातवें दिन बुधवार कैडेट्स ने कुनाल पथरी और टी गार्डन का दौरा किया। इस दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ तथा दिल्ली डायरेक्टरेट के 300 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया।

कैडेट्स ने माता कुनाल पथरी के दर्शन किए और मंदिर के पुरोहित से कुनाल पथरी माता का इतिहास जाना। मंदिर के शांत वातावरण का कैडेट्स ने भरपूर आनंद लिया। मंदिर में पहुंचने पर कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई, जिससे वे तरोताजा हुए। मंदिर से वापसी पर कैडेट्स को चाय के बागानों में भी ले जाया गया। वहां उन्होंने चाय की पत्तियों की प्राकृतिक खुशबू का अनुभव किया और धौलाधार की खूबसूरत वादियों का नजारा देखा। इस दौरान कैडेट्स ने चाय के बागानों की सुंदरता और प्रकृति के करीब होने का आनंद उठाया।

वहीं कैंप कमांडेंट कर्नल संजय शांडिल ने 215 कैडेट्स को विदा भी किया। राजस्थान, पंजाब तथा जम्मू और कश्मीर के कैडेट्स ने कर्नल संजय शांडिल के साथ अपने हिम ट्रैक के अनुभव साझा किए और उनका आभार प्रकट किया। यह दिन कैडेट्स के लिए ज्ञानवर्धक और आनंददायक रहा, जिसमें उन्हें प्रकृति के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभव का भी अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *