ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे सिक्किम, कल जारी करेंगे संकल्प पत्र

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (बुधवार) दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंच रहे हैं। नड्डा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और पार्टी का घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) भी जारी करेंगे।

सिक्किम भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजू गिरी ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। वो दोपहर हेलीकॉप्टर से यहां के बुर्तुक हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद रानीपुल के पास एक स्थानीय होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। नड्डा कल राजधानी गंगटोक के मनन केंद्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में नड्डा पार्टी का घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *