ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जीतू पटवारी आज अमरवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में होंगे शामिल

भोपाल, 20 जून  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज गुरूवार को छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा जायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल से नरसिंहपुर होते हुये दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा पहुंचेंगे। पटवारी अमरवाड़ा में आसन्न विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित नामांकन रैली में शामिल होंगे और वहां जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। राजीव सिंह ने बताया कि श्री पटवारी के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे और होशंगाबाद के लोकसभा प्रत्याशी रहे संजय शर्मा भी नामांकन रैली में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *