ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झारखंड में आठ आईएफएस को अतिरिक्त प्रभार

राज्य सरकार ने आठ आईएफएस (भारतीय वन सेवा) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में सोमवार देर रात अधिसूचना जारी की है। बंजर भूमि विकास बोर्ड के कार्यकारी निदेशक पद पर पदस्थापित शशिकर सामंत को अपने कार्यों के अलावा वन्य प्राणी एवं मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक झारखंड रांची का प्रधान मुख्य वन संरक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी प्रकार एफडीए के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित विश्वनाथ साह को निदेशक झारपार्क्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दुमका के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित सतीश चंद्र राय को प्रादेशिक अंचल वन संरक्षक देवघर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रतीक्षारत सत्य प्रकाश नेगी को कार्य नियोजना अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई है। देवघर के वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित राजकुमार साह को देवघर का सामाजिक वानिकी प्रमंडल का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक कुमार आशीष को मेदिनीनगर का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामाजिक वानिकी योजना अनुश्रवण एवं मूल्यांकन प्रमंडल का वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास उज्जवल को सिमडेगा का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा को सामाजिक वानिकी प्रमंडल रांची का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *