ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारतीय विद्यार्थियों को कला एवं वास्तुशिल्प में विदेशी कोर्स की सुविधा

इनफिनाइट ग्रुप ने आज (मंगलवार) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी (बीसीयू) से गठजोड़ की घोषणा की। इनफिनाइट ग्रुप के सीईओ एवं संस्थापक गौरव बत्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस गठजोड़ का लक्ष्य भारतीय विद्यार्थियों को कला (आर्ट) एवं वास्तुशिल्प (आर्किटेक्चर) विषय में गुणवत्तापरक कोर्स उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा यह भागीदारी इन क्षेत्रों में उपलब्ध करियर के अनेक रास्ते और वैश्विक अवसर दिखाने के लिए की गई है। इस मौके पर बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी की फैकल्टी डायरेक्टर जैकलीन नॉर्टन ने कहा कि कला एवं वास्तुशिल्प में हमारे कोर्स विद्यार्थियों लिए बेहद मददगार साबित होंगे।

गौरव बत्रा ने कहा कला एवं वास्तुशिल्प क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की मांग दुनियाभर में बढ़ रही है। यह उद्योग अकेले भारत में ही 7.7 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ रहा है। हमारी साझेदारी युवाओं के लिए दुनिया के दरवाजे खोलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *