ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जनपद स्तरीय टेबल टेनिस बालिका वर्ग की प्रतियोगिता छात्राओं दिखाई प्रतिभा

माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय टेबल टेनिस बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कालेज में किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के अतिरिक्त प्रभादेवी आदर्श कन्या इंटर कालेज मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जेआर अग्रवाल कॉलेज की प्रधानाचार्या आरती गोयल के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन व्यायाम शिक्षिका रेखा के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। अंडर 14 तथा अंडर 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता बालिका वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मधुरिमा, हुदा, सुमन लता एवं गीतांजलि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय की जूनियर और सीनियर वर्ग की छात्राएं एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थिति रहीं। प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को प्रधानाचार्या द्वारा शुभकामनाएं दी गईं ।

प्रतियोगिता का परिणाम :

अंडर 14 आयु वर्ग में प्रभा देवी आदर्श कन्या इंटर कालेज मुरादाबाद की चाहत, जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कालेज मुरादाबाद की छात्रा काव्या और सृष्टि रस्तोगी मंडल प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। अंडर 19 आयु वर्ग में जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कालेज की निकिता रावत, लायबा व प्रभा देवी आदर्श कन्या इंटर कालेज की सबिया खान, राधिका दिवाकर मंडल प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 22 सितम्बर को जनपद रामपुर में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *