ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Israel Attack: इजरायल में बिगड़ रहे हालात, मिसाइल अलर्ट जारी

नई दिल्ली: इजरायल में हुए आतंकी हमले के बाद दिन-प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से इजरायल पर लेबनान और गाजा पट्टी की ओर से मिसाइल दागे जा रहे थे। इसी बीच रविवार को सीरिया से गोलान हाइट्स, जिसे गोलान पहाड़ियां भी कहा जाता है, की ओर तीन रॉकेट दागे गए |इजरायली सेना ने बताया कि सीरिया से गोलान हाइट्स की ओर तीन रॉकेट दागे गए। जिनमें से एक रॉकेट इजरायली क्षेत्र में घुस गया और खुले मैदान में जाकर गिर गया। हालांकि, इजरायली सेना ने विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। बता दें कि इलाके में मिसाइल अलर्ट जारी किया है।

गोलान हाइट्स का इलाका राजनीतिक और रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है। इसराइल ने साल 1967 में गोलान हाइट्स पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, अधिकांश अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल के इस कदम को मान्यता नहीं दी।

UP Nikay Chunav: आज शाम तक जारी हो सकती है आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

लेबनान की ओर से दागे गए थे 34 रॉकेट…

लेबनान की ओर से गुरुवार को 34 रॉकेट दागे गए थे। इनमें से 25 को इजरायली सेना की ओर से गिरा दिया गया था। पांच इजरायली क्षेत्र में आ गिरे थे, जबकि चार का पता नहीं चल पाया है। गाजा पट्टी में इजरायली सेना की ओर से कार्रवाई में 20 मिसाइल दागे गए और चार ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

गौरतलब है कि पूर्वी यरुशलम में अल अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में तनाव है। शुक्रवार को भी जब नमाज के लिए लोग वहां जमा हुए, तो सेना ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *