ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार ने मशक वादन के साथ लोक नृत्य कर दिया मतदान का संदेश

जिले के खाजूवाला में सतरंगी सप्ताह के प्रथम दिन ‘हम भी नाचेंगे गाएंगे, सभी मतदान करने जाएंगे’ मुहिम के साथ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हुआ। स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा खाजूवाला के मुख्य बाजार सब्जी मंडी व धान मंडी में मशक वाद्य यंत्र पर लोक नृत्य कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

सतरंगी सप्ताह के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार ओम भील, नारायण नायक की टीम द्वारा खाजूवाला के मुख्य बाजार में वाद्य यंत्र बांसुरी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

विकास अधिकारी संत कुमार मीणा ने बताया कि 25 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप प्रभारी तहसीलदार हरदीप सिंह कार्यक्रम के प्रभारी, विकास अधिकारी संत कुमार मीणा, अधिशासी अधिकारी सपना सोनी सहित अन्य ब्लॉक लेवल के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग इस दौरान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *