ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत और फ्रांसीसी नौसेनाओं में समुद्री सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच 17वीं स्टाफ वार्ता 6-7 फरवरी को नई दिल्ली में हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (विदेशी सहयोग और खुफिया) रियल एडमिरल निर्भय बापना और फ्रांसीसी नौसेना के निदेशक इंटरनेशनल एंगेजमेंट्स रियल एडमिरल जीन मार्क दुरंडौ ने की।

इस वार्ता में दोनों पक्षों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। प्रमुख वार्ताओं में परिचालन, प्रशिक्षण, एसएमई आदान-प्रदान आदि शामिल रहे। दोनों पक्षों ने दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को भी स्वीकार किया और समुद्री क्षेत्र में सहयोग और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। स्टाफ वार्ता से इतर रियल एडमिरल जीन मार्क दुरंडौ ने 7 फरवरी को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती से मुलाकात की और दोनों नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर के समन्वय और अंतरसंचालनीयता पर जोर दिया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा पर काम करने वाले सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) का 6 फरवरी को दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *