ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रैली तेजस्वी यादव की थी, अचानक पीएम मोदी का भाषण कैसे गूंजने लगा?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपनी रैली में पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर ले आए. लोग उन्हें सुनने के लिए आए थे लेकिन अचानक पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण चारों तरफ गूंजने लगा. लोग भी हक्का-बक्का रह गए. थोड़ी देर में पूरा माजरा समझ में आया. दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे तेजस्वी का यह अपना स्टाइल था. उन्होंने डिवाइस में पीएम मोदी के भाषणों की रिकॉर्डिंग सेव कर रखी थी, जिसे उन्होंने माइक के सामने प्ले कर दिया.

हां, उस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी ने आज लिखा, ‘… चुनावी सभा में एक साथी ने पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लाकर दिया. इसमें क्या है? यह आप भी सुनिए और औरों को सुनाइए.’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 10 वर्षों में किए गए वादे अब जनता स्पीकर पर सुन रही है. इतना झूठ बोला गया है कि अब समेटे नहीं सिमट पा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये लोग कुछ भी बोल और कर सकते हैं. सार्वजनिक जीवन में इतने बड़े पद पर रहकर इतना अधिक झूठ नहीं बोलना चाहिए. वही बोलो जो कर सको. वीडियो में दिखाई देता है कि लोगों को चुप कराते हुए तेजस्वी स्पीकर को माइक के सामने लाकर ऑन करते हैं. पीएम मोदी की आवाज गूंजने लगती है. पीएम के भाषणों की पुरानी रिकॉर्डिंग बजने लगती है, ‘अगर इसी प्रकार से महंगाई बढ़ती गई तो गरीब क्या खाएगा. लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई का ‘म’ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं. इनका अहंकार इतना है. मरो तो मरो आपका नसीब… अरे गरीब के घरों में चूल्हा नहीं जलता है. बच्चा रात-रात रोता है. मां आंसू पीकर सोती है. और देश के नेताओं को गरीब की परवाह तक नहीं है.’
मोदी की आवाज सुनाई देती है, ‘वोट करने जाएं तो जरा घर में जो गैस सिलेंडर है ना, उसको नमस्कार करके जाइए. गैस सिलेंडर छीन लिए इन लोगों ने. और गैस जिस प्रकार से महंगा कर दिया है. याद करके जाइए…’ इस रिकॉर्डिंग में पीएम के कई पुराने भाषणों के हिस्से को कंपाइल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *