ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली की पॉलिटिक्स में एंट्री, बीजेपी में हुईं शामिल

टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली राजनीति में कदम रख रही हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली है. रुपाली फिलहाल अनुपमा सीरियल का हिस्सा हैं. रुपाली के साथ ही फिल्म डायरेक्टर अमय जोशी ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. अमय ने कई मराठी फिल्में डायरेक्ट की हैं.

दिल्ली हेडक्वार्टर में रुपाली ने बीजेपी पार्टी की सदस्यता ली. एक्ट्रेस ने इस मौके पर कहा- मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए. मुझे आप सबके आशीर्वाद और साथ की जरूरत है. बस जो भी मैं करूं वो सही हो और अच्छा हो.

रुपाली फिलहाल ‘अनुपमा’ सीरियल से टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. शो में वो लीड कैरेक्टर अनुपमा का रोल निभा रही हैं. फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं. रुपाली की पॉपुलैरिटी जबरदस्त है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन यानी 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. बीते दिन ही एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना 47वां जन्मदिन मनाया.

रुपाली फिल्म डायरेक्टर अनिल गांगुली की बेटी हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 7 साल की उम्र से ही कर दी थी. उन्होंने पहला रोल अपने पिता की बनाई फिल्म ‘साहेब’ में निभाया था. लेकिन रुपाली को पहचान 2003 में आए ‘संजीवनी: अ मेडिकल बून’ सीरियल से मिली थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस’ के सीजन 1 में भी पार्टिसिपेट किया था. रुपाली ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैसे हिट शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने 2013 में ‘परवरिश’ सीरियल करने के बाद 7 साल का ब्रेक ले लिया था. इसके बाद रुपाली ने ‘अनुपमा’ से टीवी की दुनिया में वापसी की.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, रुपाली ने 2013 में बिजनेसमैन अश्विन के वर्मा से शादी रचाई. कपल का एक बेटा भी है. रुपाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ थियेटर का भी हिस्सा रही हैं. उन्होंने वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है. रुपाली बता चुकी हैं कि कैसे उनके पिता बैंकरप्ट हो गए थे, जिसके बाद उन्हें घर चलाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी थी. लग्जरी जीवन बिता चुकीं रुपाली को बस और रिक्शा से ट्रैवल करना पड़ता था. कई प्रोजेक्ट्स सिर्फ इसलिए किए ताकी घर में पैसे आए.

रुपाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी फैन हैं. वो कई बार इस पर बात भी कर चुकी हैं. कुछ वक्त पहले ही रुपाली ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी. इंडिया टुडे से एक्सक्लुसिव बातचीत में रुपाली ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया था. रुपाली ने कहा था- ‘मेरे लिए, मेरे प्रधानमंत्री एक स्टार हैं, जो देश को एक नई ऊंचाई पर लेकर आए हैं. आज मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं मोदी जी के देश से हूं. वो मेरे हीरो हैं. जब मुझे ‘वोकल फॉर लोकल’ मुहीम का हिस्सा बनने का मौका मिला तो मैं बहुत थ्रिल्ड थी. जिस चीज में उनका इतना गहरा विश्वास है, उसके साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी. और उनका अपने पेज पर वो वीडियो शेयर करना (जिसमें अनुपमा हैं)… उस दिन तो मुझे लगा मेरी जान ही चली गई.’

रुपाली ने बताया था कि उन्हें ये उम्मीद है कि पीएम मोदी ने उनका शो देखा होगा और उसके बारे में सुना होगा. ऐसा इसलिए कि ये शो गुजरात में बेस्ड है और अहमदाबाद में बहुत जबरदस्त पॉपुलर है. रुपाली ने बातचीत में कहा, ‘मैं कभी कभी ऐसा जरूर सोचती हूं और कम से कम उम्मीद करती हूं कि उन्होंने ‘अनुपमा’ जरूर देखा होगा. ये मेरे लिए बेस्ट अचीवमेंट होगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *