ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखनऊ में टीले वाली मस्जिद में विवाद का वीडियो वायरल

लखनऊ में टीले वाली मस्जिद पर सीसीटीवी कैमरे को लेकर मौलाना फजलुर रहमान और मौलाना वासिफ शाह के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद मौलाना वासिफ शाह ने अपनी सफाई में कहा कि मेरा विवाद तो हुआ था लेकिन यह वीडियो कुछ समय पुराना है।

वहीं वीडियो वायरल करने वाले लोगों के संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज की गयी है। बताया जा रहा है कि मौलाना फजलुर रहमान और मौलाना वासिफ शाह में मस्जिद परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसका प्रत्यक्षदर्शियों ने वीडियो बना लिया था। उसी वीडियो को इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

टीले वाली मस्जिद से जुड़ा एक और विवाद

वर्ष 2022 में भाजपा के विधायक डाॅ. नीरज बोरा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में टीले वाली मस्जिद का मुद्दा उठाते हुए उसे लक्ष्मण टीला बताया था। इसके बाद विधायक ने लक्ष्मण टीला से अवैध निर्माण हटाने की मांग की थी। लक्ष्मण टीला का महत्व भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से जुड़ा है, साथ ही हिंदुओं का इस ऐतिहासिक स्थान से भावनात्मक लगाव भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *