ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब के बटाला में दमदमी टकसाल के संत भाई बलविंदर सिंह की हत्या

पंजाब के बटाला शहर में सिख संगठन दमदमी टकसाल के संत और मुख्य प्रवक्ता भाई बलविंदर सिंह की हत्या से क्षेत्र में तनाव फैल गया है। इलाके के सिख संगठनों में गुस्सा है। पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया है। पुलिस के अनुसार भाई बलविंद के चाचा संत करतार सिंह खालसा भिंडरांवाले भी दमदमी टकसाल के 13वें मुखी रहे हैं। साथ ही भाई बलविंदर सिंह पुलिस थाना घुमान के पास गांव अठवाल नहर के पुल के पास गुरुद्वारा श्री रामसर के मुख्य सेवादार भी थे।

पुलिस ने बताया है कि भाई बलविंदर का खून से लथपथ शव आज सुबह गुरुद्वारा श्री रामसर से बरामद किया गया। शव को बटाला अस्पताल भेजा गया। उधर, सूबे में इस समय लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। कुछ राजनीतिक दल चुनाव को पंथक चुनाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह हत्या ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षी राजनीतिक दल सवाल खड़े कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दमदमी टकसाल का प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले भी रह चुका है। 06 जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरावाले मारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *