ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुंबई में डीआरआई ने 7 किलोग्राम कोकीन ड्रग्स बरामद की, 4 गिरफ्तार

मुंबई में चार अलग-अलग मामलों में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने 7 किलोग्राम कोकीन ड्रग्स बरामद करने के साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 करोड़ रुपये आंकी गई है।

डीआरआई अधिकारी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि ड्रग से जुड़े चार अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 2 पुरुष भारतीय नागरिक हैं और बाकी 2 विदेशी नागरिक हैं। गिरफ्तार आरोपितों में से दो अपने ट्रॉली बैग में छिपाकर ड्रग्स ला रहे थे। अन्य 2 मामलों में आरोपितों ने नशीली दवाओं के कैप्सूल निगल लिए थे। इसलिए दोनों को जेजे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इन चारों आरोपितों से गहन छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *