October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अलवर रेलवे स्टेशन पर महिला बैरक का आईजी ने किया उद्घाटन, बोले- संदिग्धों पर रहेगी नजर

रेलवे स्टेशन पर महिला बैरक का उद्घाटन आरपीएफ आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने गुरुवार को फीता काटकर किया। आईजी सुबह वंदे भारत ट्रेन से अलवर पहुंचे थे। आईजी ने बताया कि स्टेशन पर महिला बैरक की सुविधा नहीं थी अब अलग से महिला बैरक की सुविधा हो गई है। जिस कारण महिलाओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बैरक में 6 बेड लगे हुए है। जिससे रहने में भी तकलीफ नही होगी।

उन्होंने बताया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है कि स्टेशन पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करे। ट्रेन में आने वालों पर नजर रखें, किसी भी तरह के मादक पदार्थ या कैश और आभूषणों की तस्करी नहीं हो। इस दौरान आरपीएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.