ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निकाह के चार साल बाद महिला घर-बदर : पति ने कोर्ट में बोला तीन बार तलाक

निकाह के चार साल बाद एक महिला को उसके पति ने कोर्ट पेशी पर तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद कर दिए। महिला की फरियाद पुलिस ने नहीं सुनी तब उसने कोर्ट की शरण ली और अब ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तीन तलाक दिए जाने के इस प्रकरण में पुलिस अब जांच में जुटी है।

स्टेडियम सिनेमा के पीछे हाजन मां की गली में रहने वाली सना खां पुत्री शेरमोहम्मद ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। इसका कहना है कि उसका निकाह राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी शाहबाज के साथ 1 दिसम्बर 2019 को हुआ था। शादी के बाद एक बेटे का जन्म हुआ था। मगर कुछ दिनों बाद उसकी सास का देहांत हो गया। इसके बाद उसकी जेठानियां एवं पति शाहबाज दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। उसे 16 मई 2023 को घर बदर कर दिया गया। इस पर उसने महिला थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया था। 10 अक्टूबर को वह कोर्ट पेशी पर आई तब पति ने उसे धमकाया और तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद की बात की। उसने दूसरा निकाह करने का बोल दिया। इस बात को लेकर वह पुलिस थाने, चौकी और अधिकारियों के पास गई मगर उसका मामला दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट में इस्तगासे पर उदयमंदिर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *