ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोकाजान में आठ करोड़ की 40 हजार याबा टैबलेट जब्त

 बोकाजान में 40 हजार याबा टैबलेट को पुलिस ने जब्त कर लिया है। टैबलेट के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस ने आज बताया कि बोकाजान पुलिस के नशा विरोधी अभियान के दौरान बोकाजान के डिलाई में भारी मात्रा में याबा की गोलियां जब्त की गईं।

डिलाई पुलिस ने नाका तलाशी के दौरान डिमापुर से आ रही (एएस-14ई-9137) नंबर की एक ऑल्टो गाड़ी से याबा की 40 हजार गोलियां जब्त कीं।

गाड़ी में गुप्त चैंबर लगाकर नशीले पदार्थों की सप्लाई करने की कोशिश की गई थी।

इस सिलसिले में पुलिस ने होजाई निवासी मोहम्मद इस्लामुद्दीन और मणिपुर निवासी मुजीबा बेगम को गिरफ्तार कर लिया। जब्त टैबलेट का बाजार मूल्य करीब आठ करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *