October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल में छह एएसपी समेत 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। बदले गए सभी अधिकारी हिमाचल प्रदेश पुलिस (एचपीएस) कैडर के हैं। इनमें एक एसपी, छह एएसपी और छह डीएसपी शामिल हैं। इनमें तबादले सम्बंधी आदेश गृह विभाग ने शुक्रवार देर शाम जारी किए हैं।

इसके तहत एसपी सीआईडी वीरेंद्र कालिया को होमगार्ड चंबा में कमांडेंट नियुक्त किया गया है। एएसपी मनमोहन सिंह को साइबर क्राइम थाना मंडी, एएसपी सुरेश कुमार को कमांडेंट होमगार्ड किन्नौर, एएसपी प्रवीण धीमान को साइबर क्राइम थाना कांगड़ा, एएसपी आशीष शर्मा और एएसपी दिनेश शर्मा को आईआरबीएन सकोह जिला कांगड़ा, एएसपी संजीव कुमार को कुल्लू में नियुक्ति दी है। डीएसपी वीरी सिंह को जवाली का एसडीपीओ तैनात किया गया है। इसी तरह रमाकांत ठाकुर को डीएसपी हेडक्वार्टर नाहन जिला सिरमौर भेजा गया है। डीएसपी कुलदीप कुमार को पीटीसी डरोह, डाॅ. प्रतिभा चौहान को पुलिस जिला बद्दी, मदन लाल धीमान को बिलासपुर मुख्यालय और अजय कुमार भारद्वाज को रिकांगपिओ में नियुक्ति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.