ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रणवीर कपूर और आलिया को प्राण प्रतिष्ठा में बुलाना गलत, हिन्दू महासभा करेगी विरोध

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के नेता शिशिर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि फिल्म अभिनेता रणवीर कपूर और अभिनेत्री आलिया को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बुलाना गलत है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा रणवीर कपूर और आलिया के अयोध्या में कार्यक्रम में आने का सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।

शिशिर ने वीडियो के माध्यम से कहा कि महासभा की ओर से प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा गया है। जिसमें यह बताया गया है कि गाय का मांस खाने की बात करने वाले रणवीर कपूर, दीपावली पर पटाखे से ध्वनि प्रदूषण होने की बात करने वाली अभिनेत्री आलिया को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में हाेने वाले प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया है, जो सरासर गलत है।

शिशिर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद वीडियो के समर्थन में तमाम बिन्दुओं पर पक्ष एवं विपक्ष में बयान आ रहे हैं। किसी प्रकार के शांति भंग को देखते हुए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *