ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहटा में हीटवेव से दो शिक्षकों की मौत

पटना, 15 जून (हि.स.)। बिहार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग काफी परेशान हैं। हीट वेव से लोगों की मौतें हो रही हैं। पटना से सटे बिहटा में दो शिक्षकों की हीट वेव के कारण मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान बिहटा स्थित प्राथमिक विद्यालय पथलौटिया के शिक्षक विनय कुमार और उ.म.विद्यालय पड़री के शिक्षक जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। दोनों शिक्षकों को हीट वेव के कारण हृदयाघात हो गया, जिससे उनकी जान चला गई। पहले शिक्षक विनय कुमार की हीट वेव के कारण हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। उनके दाह संस्कार में शिक्षक जितेंद्र कुमार शामिल हुए थे। दाह संस्कार करके घर लौटने के बाद उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी।

शिक्षक नेता आनंद मिश्रा और जयकांत धीरज सहित कई शिक्षकों ने कहा कि हमने आज एक नहीं, बल्कि दो-दो शिक्षकों को खो दिया है। इस घटना से पूरे बिहटा के शिक्षक दुःखी हैं। यह हमारे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *