ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

न्यू मार्केट में फुटपाथ पर कब्जा करने वालों ने किया स्थानीय दुकानदारों पर हमला, रणक्षेत्र

कोलकाता, 29 जून। महानगर कोलकाता के दिल कहे जाने वाले धर्मतल्ला में फुटपाथ पर कब्जा कर गुंडागर्दी करने वाले हॉकर्स ने शनिवार को स्थानीय दुकानदारों पर भी हमला कर दिया है। यहां ग्रैंड ओबेरॉय होटल के सामने से लेकर पूरे न्यू मार्केट के इलाके में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले अमूमन खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहकों से मारपीट करते ही रहते हैं। इसके बाद फुटपाथ को खाली करने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश के बाद चले पुलिस के अभियान की वजह से नाराजगी पहले से ही बढ़ रही थी। हालांकि न्यू मार्केट में पुलिस के अभियान को ममता बनर्जी ने रोक दिया था और हॉकर्स को एक महीने का समय दिया था। इस बीच शनिवार को अचानक न्यू मार्केट में फुटपाथ पर कब्जा कर दुकानदारी करने वाले हॉकर्स ने स्थानीय दुकानदारों पर हमला कर दिया है। इसके खिलाफ जब दुकानदारों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया तो फुटपाथ पर कब्जा करने वाले हॉकर्स ने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का झंडा लेकर उन दुकानदारों पर दोबारा हमला कर दिया। उसके बाद दोनों तरफ से धर्मतल्ला के दो हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तकरार को फिलहाल रोका नहीं जा सका है। शाम 4:30 बजे खबर लिखे जाने तक हालात तनावपूर्ण थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *