ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बहादराबाद-रुड़की नहर पटरी पर लगे सिल्ट के पहाड़ से मार्ग अवरुद्ध

दिवाली से दस दिन पूर्व की गई नहर की सफाई में निकली सिल्ट अब आमजन के लिए मुसीबत बन गई। जगह जगह पड़ी इस सिल्ट ने बहादराबाद रुड़की जाने वाले नहर पटरी वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया,जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

हर साल दीपावली से पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा नहर की सफाई कराई जाती है। इस बार भी नहर बंदी के दौरान कराई गई सफाई में हजारों टन सिल्ट व कूड़ा निकला, जिसे विभाग द्वारा जेसीबी से निकालकर बाहर डाल दिया गया। सबसे बडा हाल बहादराबाद-रुड़की नहर मार्ग का है। जहां नहर से निकली सिल्ट का पूरा पहाड़ ही सड़क किनारे डाल दिया गया। पहड़ानुमा लगे सिल्ट के बड़े बड़े चट्टे की वजह से बहादराबाद-रुड़की नहर मार्ग अवरुद्ध हो गया।

विभाग की लापरवाही का आलम है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद भी सिल्ट हटाई नहीं गई, जिससे गंगनहर के रास्ते बहादराबाद होकर रुड़की जाने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह तो सिल्ट सूखने के बाद धूल में परिवर्तित हो गई, जो अब लोगों के घरों और दुकानों में घुस रही है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग की लापरवाही अब जनता पर भारी पड़ रही है। लोगों का मानना है कि गंगा में सफाई के नाम पर सिंचाई विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *