ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पर्यावरण असंतुलन के कारण ही धरती बन रही आग का गोला : ग्रीनमैन विजयपाल

ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय वृक्ष न्यास द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम जनमानस को सजग करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। उसी कड़ी में बढ़ते मृदा एवं वायु प्रदूषण से जलवायु परिवर्तन की गंभीर वैश्विक समस्या से पूरे जीवमंडल के जीवन पर छा रहे संकट के बादलों से निजात पाने के लिए मिशन सवा सौ करोड़ संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत हर भारतीय से कम से कम एक पेड़ रोपित कराकर उसकी सांस का इंतजाम किया जा रहा है।

ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को आयोजित एक समारोह में कहा कि पूरी दुनिया इस वर्ष पर्यावरण दिवस को मृदा संरक्षण पर विशेष ध्यान आकर्षित करने वाली थीम पर काम कर रही है। बढ़ते रेगिस्तान की चिंता विश्वव्यापी बनती जा रही है, जिसे सघन वृक्षारोपण के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण ही धरती आग का गोला बनती जा रही है जिसे ठंडा करने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण कार्य किया जाना जरूरी है।

ग्रीन मैन विजयपाल ने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की विश्वव्यापी समस्या गम्भीर होती जा रही है, जिसे विश्व पटल पर बड़ी गंभीरता से लिया जा रहा है। अरावली पर्वतमाला के बाद अब हिमालय को तहस नहस किया जा रहा है, प्राकृतिक संसाधनों के रूप में मिले जल, जंगल और जमीन तीनों पर बढ़ते मानवीय हस्तक्षेप से ही पर्यावरणीय असंतुलन एक घातक समस्या सिद्ध हो रहा है। उन्होंने इस चुनौती को अत्यंत गंभीर और वैश्विक बताते हुए कहा कि पेड़ के महत्व को तो भारतीय संस्कृति में पूजनीय माना है, जो प्राकृतिक संरचना का मूल आधार है। वनीकरण के माध्यम से ही मृदा संरक्षण होता है और बढ़ते रेगिस्तान पर भी अंकुश लगाया जा सकता है इसलिए पूरे विश्व समुदाय को हरित अभियान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *