ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला पुलिसकर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, भोले का नगदी भरा पर्स लौटाया

हरिद्वार, 24 जुलाई  कांवड़ ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियाें ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए एक कांवड़िये का रुपयों से भरा पर्स वापस कर दिया। पर्स पाने के बाद कांवड़िया खुश नजर आया और उसने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंडी चौक पर महिला कांस्टेबल पम्मी व कांस्टेबल प्रियंका को एक पर्स मिला जिसमें 4500 रुपये नगदी व जरूरी कागजात थे। दोनों पुलिस कर्मियों ने पर्स को चंडी चौकी में जमा करवा दिया। पर्स में मिले कागजातों के आधार पर कांवड़िये का पता लगाया गया।

हरियाणा के ग्राम रोहनात भिवानी निवासी कांवड़िये राहुल पुत्र महेन्द्र को चौकी बुलाकर ट्रैफिक कांस्टेबल शशि रावत के माध्यम से पर्स उसके सुपुर्द कर दिया गया। पर्स मिलने पर राहुल ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *