ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर धरना, यातायात बाधित

शिमला, 24 जुलाई । बैक लॉग के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर दृष्टिहीन संघ ने बुधवार को शिमला में राज्य सचिवालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन की वजह से शहर में कुछ समय तक यातायात अवरुद्ध रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को सड़क से उठाने का प्रयास किया। इस दौरान हल्की झड़प हो गई।

दृष्टिहीन संघ का पिछले 274 दिन से शिमला में धरना चल रहा है। वे विभिन्न विभागों में खाली पड़े दृष्टिहीन कोटे की बैक लॉग पदों को एकमुश्त भरने की मांग कर रहे हैं। संघ की सरकार से कई दौर की वार्ता भी हुई लेकिन अभी तक सकारात्मक परिणाम नहीं आए जिसके चलते दृष्टिहीन संघ ने आज चक्का जाम किया। दृष्टिहीन संघ के सदस्य राजेश ठाकुर ने बताया कि लंबे अरसे से दृष्टिहीन कोटे के विभिन्न विभागों में पद खाली चल रहे हैं लेकिन सरकार भर्तियां नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि दृष्टिहीन संघ एकमुश्त बैक लॉग की भर्तियों की मांग कर रहा है। पिछली बैठक में सरकार ने 174 खाली पद बताए थे लेकिन अब चुनाव आचार संहिता हटने पर 174 पद गायब हो गए हैं। सरकार ने अगर दृष्टिहीन के खाली पड़े पदों को नहीं भरा तो दृष्टिहीन संघ एक से 15 अगस्त तक लगातार चक्का जाम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *