October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सत्ता के नशे में चूर है उत्तराखंड सरकारः प्रजापति

शिवसेना की बैठक खानपुर विधानसभा के गांव रायसी में हरिद्वार ग्रामीण प्रभारी नेमचंद सैनी के नेतृत्व में हुई। इसमें देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उसे किसानों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं।

बैठक का संचालन करते हुए गढ़वाल मंडल सचिव सत्यवीर राठौर ने कहा कि खानपुर विधानसभा का 70 प्रतिशत क्षेत्र आपदा के कारण जलमग्न हो गया था, जिसकी वजह से सभी किसानों की फसल नष्ट हो गई है। लक्सर तहसील प्रशासन व सरकार को किसानों की ओर ध्यान देना चाहिए। किसान को अन्नदाता कहा गया है और प्रशासन का अन्नदाता की तरफ कोई ध्यान नहीं है। न ही सरकार फसल मुआवजा देने की बात करती है।

अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि किसानों के साथ शिवसेना कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसी भी हाल में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उसे किसानों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं। जो किसानों का उत्पीड़न करेगा चाहे वह अधिकारी हो चाहे सरकार शिव सेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रजापति ने कहा कि जल्द ही शिवसेना का एक प्रतिनिधि मंडल तहसील प्रशासन से मिलेगा और पीडि़त किसानों को उसकी फसल का मुआवजा दिलवाया जाएगा। देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि जो अधिकारी या सरकार किसानों की बात नहीं मानेगा उसके खिलाफ शिवसेना सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी।

बैठक में गढ़वाल मंडल संगठन सचिव महंत रमेश नाथ महाराज, अंकित चौधरी, घोपेंद्र कुमार आर्य, राजेश चौधरी, चंद्र मोहन, ऋषिपाल चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, सतबीर सिंह चौधरी, बिट्टू चौधरी, नैन सिंह चौधरी, चांदवीर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.