ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कॉरिडोर के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली जनजागरण यात्रा, भास्कर बाेले- हरिद्वार में नहीं चलेगी जनविराेधी नीतियां

हरिद्वार, 09 अगस्त। ‘कॉरिडोर हटाओ-हरिद्वार बचाओ’ के लिए कांग्रेस की जनजागरण यात्रा शुक्रवार काे हरकी पौड़ी से शुरू होकर हरिद्वार के मुख्य बाजार होते हुए सुभाष घाट पर संपन्न हुई। छह दिवसीय यात्रा प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर के संयोजन में प्रारंभ हुई।

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कॉरिडोर के व्यापारियाें को आगे आना होगा। कांग्रेस उनके साथ हर तरह से खड़ी है। उन्हाेंने भाजपा सरकार काे जनविरोधी सरकार बताया और कहा कि पूरा देश भाजपा सरकार से परेशान हो चुका है। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि नगर विधायक झूठ बोलते हैं। मुख्यमंत्री, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियाें के बयानों में विरोधाभाष है। उन्हाेंने ने कहा कि पहले भी हरिद्वार में अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ हुई थी। तब भी पीड़ित साक्ष्य लेकर अधिकारियो के पीछे भागते रहे, लेकिन काेई सुनवाई नहीं हुई। सरकारी की जनविरोधी नीतियों को अब हरिद्वार में नहीं चलने दिया जाएगा।

पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का डर और संशय का माहौल हरिद्वार ने कभी नहीं देखा। व्यापारियाें काे भी अब खुलकर सामने आना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनहित के काम किए हैं। जबकि भाजपा ने उन सब कार्यों को बर्बाद करने का काम किया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि बाबू शर्मा, महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष विनोद कश्यप, महिला प्रदेश महासचिव विमला पांडेय, जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने भी कॉरिडोर की निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *