October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज मिली जमानत

युवा कांग्रेस का मुख्यमंत्री धामी का पुतला जलाने के अपराध में आज सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत के पश्चात उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज चालान कर दिया गया था।

इसके बाद पूर्व महासचिव वरुण बालियान ने ऐलान किया कि जिस अपराध में कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया, हम पुनः उसी जगह मुख्यमंत्री का बड़ा पुतला दहन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा सरकार अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है।

जमानत लेने वाले युवा कांग्रेस के नेता लक्ष्य चौहान व निखिल सौदाई के स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल भास्कर, जानी, मुकुल चौहान, जगदीप आस्वाल, महारूफ सलमानी आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.