ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोमवती अमावस्या पर लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर आज धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। हरकी पैड़ी सहित तमाम गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना दिखा। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जहां पुलिस बल तैनात किया था वहीं यातायात प्लान भी लागू किया। इसके साथ ही मेला क्षेत्र को 11 सुपर जोन, 22 जोन व 69 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

कांवड़ मेले की समाप्ति के ठीक बाद सोमवती का स्नान पर्व पर बड़ी सुख्या में देश के कई प्रातों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। जैसे-जैसे दिन निकलता गया श्रद्धालुओं की तादात भी बढ़ती गई। धर्मनगरी के होटल, धर्मशालाएं, श्रद्धालुओं से भरी रहीं। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। पुलिस प्रशासन ने सोमवती अमाावस्या स्नान पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समूचे मेला क्षेत्र को मेला क्षेत्र को 11 सुपर जोन, 22 जोन व 69 सेक्टरों में बांटा गया था। हालांकि इस बार सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। बावजूद इसके हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने गंगा स्नान के पश्चात देवालयों में देव दर्शनों का लाभ लेकर पुण्य अर्जित किया। साथ ही स्नान के बाद दान-पुण्य आदि कर्म किए।

अमावस्या होने के कारण लोगों ने अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध तर्पण, पिण्डदान व नारायण बलि आदि कर्म भी किए। इसी के चलते नारायणीशिला पर पिण्डदान आदि कर्म करने वालों की भारी भीड़ रही।

15 दिन चलने वाले कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन को हर अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा था। उसी कांवड़ मेले के सकुशल सम्पन्नता के बाद प्रशासन सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व को लेकर प्रशासन को एक ओर परीक्षा की घड़ी आ अयी। हालांकि आज के स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की भीड़ इस बार अपेक्षाकृत कम रही। जिस कारण से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *