ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

हरिद्वार, 1 जुलाई । पुलिस ने गश्त के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

जनपद की कलियर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान टंकी चौक पिरान कलियर के पास से दो स्मैक तस्कराें को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है। आरोपितों के नाम पते फारुख निवासी रामपुर चुंगी धोबी वाली गली थाना कोतवाली गंगनर जनपद हरिद्वार व तौकीर निवासी रामपुर चुंगी पिलखन वाली मस्जिद थाना कोतवाली गंगनहर हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *