ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

बीती 12 अगस्त को जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री को 13 अगस्त को क्षेत्र के ही आसिफ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित आसिफ निवासी किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को किशनपुर जमालपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *