ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना श्यामपुर में हुई गोष्ठी, दिए आवश्यक निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार ने आगामी लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त सेक्टर पुलिस अधिकारी व समस्त चौकी प्रभारी, उप निरीक्षकों की थाना कार्यालय में गोष्ठी ली।

गोष्ठी में आगामी चुनाव से सम्बन्धित आदेश निर्देशाें से सभी को अवगत कराते हुए उन पर कार्य करने के लिए बताया गया। समस्त उपस्थित पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जो भी सेक्टर आपको आवंटन हुआ है, उसमें सही प्रकार से निरीक्षण कर संवेदनशील व अति संवेदनशील सेक्टर व मतदान केन्द्र की रिपोर्ट प्रेषित करें।

उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र की गतिविधियों का आकलन कर समय से अवगत कराते हुए सभी सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मतदान स्थल का निरीक्षण के उपरांत उसकी रिपोर्ट चुनाव सेल को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही प्रभारी चौकी, उप निरीक्षकों को आदेशित किया गया वे अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव के दृष्टिगत गैगस्टर, गुण्डा, 110 जी का चिह्नीकरण कर कार्रवाई करते हुए असलाह का सत्यापन की कार्रवाई करें। क्षेत्र में लड़ाई झगडे़, सम्पत्ति विवाद या जो भी चुनाव को प्रभावित कर सकता है उसमें बीट सूचना अंकित कर रिपोर्ट प्रेषित कर करेंगे।

गोष्ठी के उपरान्त क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी की। इसमें 14-15 सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। गोष्ठी में आगामी शारदीय कांवड़ मेला व शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अपेक्षित सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गई। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए जागरूकता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *