October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, एक बाइक बरामद

कनखल थाना पुलिस ने दो वाहना चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर कनखल निवासी मनीष सचदेवा ने 28 दिसम्बर को अपनी बाइक चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने श्री यंत्र पुल से बैरागी कैंप को जाने वाले रास्ते से दो आरोपितों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपितों के नाम नकुल शर्मा पुत्र संजय कुमार शर्मा निवासी पी ब्लॉक गली नंबर 1 संदेश नगर, कनखल हरिद्वार व आकाश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी फेस 8 सुमन नगर रानीपुर हरिद्वार बताए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.