ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, आसपास के भवन भी आए चपेट में

हरिद्वार, 6 अगस्त । नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्टरी में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के कारण धुएं का गुब्बार आसमान में छा गया। बामुश्किल फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के बाद फैक्टरी के आसपास के भवन और गोदाम से लोगों ने आनन-फानन में सामान बाहर निकाला। आग के कारण फैक्टरी के बगल वाला भवन भी आग की चपेट में आ गया। आग को बुझाने में सात टैंकर लगाए गए, बावजूद इसके आग पर काबू नहीं पाया गया। गनीमत रही की आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *