ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और बच्चे घायल

हरिद्वार, 12 अगस्त । भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिंकदरापुर गांव के पास एक भीषण हादसे में छोटा हाथी वाहन ने बाइक सवार दंपत्ती और उनके बच्चाें को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दलीप (35) की माैके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मीनाक्षी और दो बच्चे 8 वर्षीय अभिनव और 9 वर्षीय अवनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने माैके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकाें ने दलीप काे मृत घाेषित कर दिया। गंभीर हालत में अभिनव काे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि मीनाक्षी और अवनी का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने छाेटा हाथी वाहन काे कब्जे काे लेकर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दलीप अपनी पत्नी और बच्चाें के साथ बाइक पर सवार हाेकर अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहेडेकी गांव से अपने गांव माधोपुर हजरतपुर, रुड़की लाैट लाैट रहा था, जब यह दुर्घटना घटी।

भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और उनकी पत्नी व दोनों बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। छोटा हाथी वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *