ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरेला पर्व पर भाऊराव देवरस सेवा न्यास ने किया पौधरोपण

ऋषिकेश, 16 जुलाई  हरेला पर्व पर भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से संचालित माधव सेवा विश्राम सदन में भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।

मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के सहयोग एवं माधव सेवा विश्राम सदन के सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विजय ने पौधरोपण के महत्व को बताया और सभी से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी सही से देखभाल करने की भी चिंता करें। आज के पौधरोपण में मुख्य रूप से लीची, जामुन, बाबूगोषा, ग्रीन फॉक्स, आडू ,नींबू ,अमरूद ,अनार आदि पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम में संदीप मल्होत्रा, जितेंद्र शर्मा, डॉ डीके श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, दिलीप, गिरीश एवं एम्स नर्सिंग स्टाफ के कई सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *