ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुरुग्राम: कैंटर की खड़ी कार में टक्कर, महिला समेत तीन बच्चों की मौत

नेशनल हाईवे-48 (दिल्ली-जयपुर) पर नशे में टाटा-407 ने पंक्चर हुई कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला व 3 बच्चों की मौत हो गई। कार में सवार अन्य घायलों को मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है। कार में सवार होकर परिवार काली खोली माता के दर्शनों के लिए जा रहा था।

जानकारी के अनुसार बुधवार की आधी रात के बाद गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर एक सेंट्रो कार में 5 व्यक्तियों सहित 6 बच्चे सवार थे। उनकी कार पंक्चर हो गई थी। झाड़सा फ्लाईओवर के पास कार चालक ने सभी को नीचे उतारकर गाड़ी को साइड में लगा दिया। वह पंक्चर लगाने लगा। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही एक टाटा-407 गाड़ी की खड़ी कार में भयंकर टक्कर हो गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े तीन बच्चे और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल हुए लोगों को मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि टाटा-407 चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद वह ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने टाटा-407 के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्दी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेक्टर 40 थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *