ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुरुग्राम: पिता के साथ स्कूल जा रही बच्ची को कार ने रौंदा, मौत

अपने पिता के साथ गुरुवार की सुबह स्कूटी पर स्कूल जा रही बच्ची को रॉन्ग साइड से आ रही एक कार ने रौंद दिया। इस हादसे में बच्ची का सिर कार तले कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में बच्ची का पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह सेक्टर-22 के गुरुद्वारे में हेड रागी हैं। गुरुवार की सुबह गुरमीत सिंह निवासी अपनी 7 साल की बेटी सहजप्रीत को रोटरी स्कूल में स्कूटी से छोड़ने जा रहे थे। सहजप्रीत दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। वह सेक्टर-22 में रोटरी पब्लिक स्कूल में प्रवेश करते, इससे पहले ही रॉन्ग साइड से आ रही एक सलेरियो कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर में स्कूटी पर सवार गुरमीत सिंह व उनकी बेटी सहजप्रीत सिंह गिर गए।

टक्कर लगने के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। उसने जैसे ही गाड़ी पीछे की तो गाड़ी का पहिया बच्ची के सिर पर से गुजर गया और बच्ची का सिर फटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को देखकर वहां हाहाकार मच गया। सुबह के समय परिजन अपने बच्चों को स्कूल में छोड़ने आते हैं। गनीमत रही कि कार की अन्य बच्चे के साथ टक्कर नहीं हुई। बच्ची की दर्दनाक मौत को देखकर हर किसी की रूह कांप गई। हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *